'गोमती नदी
समग्र सफाई योजना' आरंभ करने की मांग के कक्षा 8 की छात्रा के अभियान की शुरुआत : 1 लाख हस्ताक्षर कर समर्थन
जुटाएगी 'आरटीआई गर्ल' ऐश्वर्या पाराशर।
Lucknow.
15-02-15. 'गोमती नदी समग्र सफाई योजना' को आरंभ करने, योजना हेतु राज्य सरकार के बजट
में अलग हेड बनाकर वित्तीय आवंटन करने, योजना के क्रियान्वयन की सफलता का आंकलन करने
हेतु नदी के पानी के प्रदूषण स्तर की जाँचें कराकर सार्वजनिक करने और गोमती नदी में
गंदगी डालने को प्रतिवन्धित करने का क़ानून बनाकर लागू कराने की माँग के लिए आज दिनांक
15 फ़रवरी 2015 दिन रविवार को लखनऊ के हज़रतगंज मेन क्रॉसिंग / जीपीओ के पास स्थित
महात्मा गाँधी पार्क में 'आरटीआई गर्ल' ऐश्वर्या पाराशर के नेतृत्व में एक हस्ताक्षर
अभियान का सुभारम्भ किया गया जिसमें बड़ी संख्या में नागरिकों ने हिस्सेदारी कर ऐश्वर्या की मांगों का समर्थन किया.
इस
मौके पर ऐश्वर्या ने उत्तर प्रदेश के राज्यपाल
राम नाइक,उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यसचिव अलोक रंजन को 'गोमती नदी समग्र सफाई योजना'
को आरंभ करने, योजना हेतु राज्य सरकार के बजट में अलग हेड बनाकर वित्तीय आवंटन करने,
योजना के क्रियान्वयन की सफलता का आंकलन करने हेतु कम से कम 9 स्थानों पर नदी के पानी
के प्रदूषण स्तर की जाँचें कराकर जाँच रिपोर्टों को तत्काल सार्वजनिक करने और गोमती
नदी में गंदगी डालने को प्रतिवन्धित करने का क़ानून बनाकर उसे कड़ाई से लागू कराने की माँग करते हुए एक ज्ञापन प्रेषित किया.
ऐश्वर्या
ने अपने ज्ञापन की प्रतिलिपि भारत के राष्ट्रपति
प्रणब मुखर्जी , प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री
उमा भारती और लखनऊ के सांसद राजनाथ
सिंह को भेजकर 'गोमती नदी समग्र सफाई योजना'
को राज्य सरकार के साथ आरंभ करने एवं योजना
के सफल क्रियान्वयन हेतु केंद्र सरकार के स्तर से उत्तर प्रदेश सरकार को आवश्यक संसाधन
और सहयोग उपलब्ध कराने संबंधी कार्यवाही सुनिश्चित
करने की मांग की है.












































